न्यूज रुटीन @ बालोद। केंद्र में प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बालोद में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में पूर्व नेता प्रतिपक्ष Narayan Chandel मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष देश के लिए ऐतिहासिक और उपलब्धियों से भरे रहे हैं। इन वर्षों में भारत ने आर्थिक, सामरिक और वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए नारायण चंदेल ने कहा कि भारत आज विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में तेजी से आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार की नीतियों के कारण देश की सीमाएं अधिक सुरक्षित हुई हैं तथा सेना का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में ऐसे अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए, जिन्हें पूर्ववर्ती सरकारें लंबे समय तक लागू नहीं कर सकीं। आज भारत की पहचान वैश्विक स्तर पर मजबूत हुई है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि विश्व नेता के रूप में स्थापित हुई है।
कार्यक्रम की शुरुआत जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख द्वारा अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। प्रदेश भाजपा महामंत्री यशवंत जैन ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि जिले की लगभग 25 संस्थाओं से जुड़े प्रबुद्धजनों को सम्मेलन में आमंत्रित किया गया था।
इस अवसर पर प्रदेश भाजपा महामंत्री यशवंत जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता यज्ञदत्त शर्मा, पूर्व विधायक खिलावन साहू, प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू, भाजपा नेता पवन साहू, कृष्णकांत पवार, लेखराम साहू, प्रमोद जैन, राकेश यादव, सौरभ लूनिया, जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ निर्माण का श्रेय भाजपा को : चंदेल
नारायण चंदेल ने अपने संबोधन में कहा कि अलग Chhattisgarh राज्य के निर्माण का निर्णय Atal Bihari Vajpayee के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने लिया था। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण के बाद भाजपा सरकारों ने विकास को गति दी और वर्तमान में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ नए विकास आयाम छू रहा है।
चंदेल ने कहा कि भाजपा सरकार दीर्घकालिक दृष्टि और स्पष्ट विजन के साथ काम करती है। इसी सोच का परिणाम है कि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है और सुरक्षा व्यवस्था में सुधार आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करते हैं और संगठन एक परिवार की तरह कार्य करता है।
उन्होंने कोरोना काल का उल्लेख करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व ने देश को प्रभावी ढंग से संभाला और संकट से बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कांग्रेस पर साधा निशाना
अपने संबोधन में नारायण चंदेल ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कई दशकों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस अनेक राष्ट्रीय समस्याओं का समाधान नहीं कर सकी। उन्होंने Abrogation of Article 370 का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने वह निर्णय लिया जिसे लंबे समय तक असंभव माना जाता था।
उन्होंने यह भी कहा कि Ram Mandir Ayodhya का निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ संकल्प के कारण संभव हो पाया और भारत की विदेश नीति ने देश की वैश्विक प्रतिष्ठा को मजबूत किया है।
सम्मेलन के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले प्रबुद्धजनों का सम्मान भी किया गया। सम्मानित व्यक्तियों में ब्रह्माकुमारी विजय लक्ष्मी दीदी, वरिष्ठ साहित्यकार जगदीश देशमुख, पुरुषोत्तम देशमुख, कवि अशोक आकाश और मनोहर नाहटा प्रमुख रहे।
कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, रवि प्रकाश पांडे, जितेंद्र साहू, राकेश यादव छोटू, कमल पनपलिया, हरीश कटझरे, प्रेम साहू, संजय शर्मा, अश्वनी यादव तथा दुर्गानंद साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संयोजक प्रमोद जैन ने आभार प्रदर्शन किया।