न्यूज रूटीन @ जांजगीर-चांपा जिले में रविवार को अचानक हुए मौसम खराब से गिरी गाज आपको बता दे की घटना जांजगीर चाम्पा की सुकाली गांव की है , जहा बिजली गिरने से 11 साल की युवक की मौत हो गयी, जबकि 7 युवक दो बच्चे घायल हो गए ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना दोपहर तीन बजे सुकाली गांव में हुई ,घटना उस वक्त की है, जहा तालाब के समीप पिकनिक मनाने पहुचे थे ।
अचानक हुई बारिश से बचने एक पेड़ के नीचे चले गए। बादलो की चमक के साथ गिरी गाज से 7 युवक और दो बच्चे घायल हो गए । घायल बच्चे को इलाज के चिकित्सा केंद्र ले गए वही घायल चन्द्रहास दरवेश को मृत घोषित कर दिया गया जबकि अन्य घायल युवक व बच्चे का इलाज जारी है, पहले से हालत ठीक बताई जा रही है ।