Sarangarh News : कोसीर और सरसीवां में रेत के अवैध परिवहन में शामिल 06 ट्रैक्टर जप्त

संक्षेप

पुलिस विभाग के सयुंक्त दल द्वारा सरसीवा और कोसीर क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण

कोसीर और सरसीवां में रेत के अवैध परिवहन में शामिल 06 ट्रैक्टर जप्त

विस्तृत खबरें

न्यूज रूटीन @ सारंगढ़ - बिलाईगढ़, 7 जुलाई 2024/कलेक्टर धर्मेश साहू के निर्देश पर खनि अधिकारी हीरादास भारद्वाज के मार्गदर्शन में खनिज एवम पुलिस विभाग के सयुंक्त दल द्वारा सरसीवा और कोसीर क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। ग्राम पेंड्रावन में खनिज रेत के 04 तथा 01 ट्रैक्टर चूना पत्थर के अवैध परिवहन में संलिप्त पाया गया। इन 05 ट्रैक्टर को जप्त कर थाना सरसीवा और 01 ट्रैक्टर को कोसीर थाना के सुपुर्दगी में दिया गया। इस प्रकार कुल 06 ट्रैक्टर की जप्ती की गई है।

यह कार्यवाही छ्त्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवम् ख़ान एवं खनिज विकास आधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की जाएगी।साथ ही अवैध उत्खनन परिवहन एवं भण्डारण की कार्यवाही आगे भी निरंतर कलेक्टर के निर्देश पर की जायेगी। जांच टीम में दीपक पटेल अनुराग नंद सहित पुलिस कर्मी शामिल हुए।
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment