Sarangarh News : कु. ओंकार थवाईत के निधन पर नेताओं व पत्रकारों में गहरा शोक

संक्षेप

कु. ओंकार थवाईत नहीं रहीं

Sarangarh News : कु. ओंकार थवाईत के निधन पर नेताओं व पत्रकारों में गहरा शोक

विस्तृत खबरें

न्यूज रूटीन @ सारंगढ़। नगर के प्रतिष्ठित नागरिक स्वर्गीय देवनारायण थवाईत की सुपुत्री कु. ओंकार थवाईत का 5 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन से नगर सहित सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

कु. ओंकार थवाईत सरल, सौम्य और सहज व्यक्तित्व की धनी थीं। उन्होंने सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के साथ-साथ शासकीय सेवा में भी अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया। उनके व्यवहार और सेवाभाव के कारण वे समाज में सम्मानित थीं।

उनका अंतिम संस्कार नगर के बिलासपुर रोड स्थित मुक्तिधाम में संपन्न हुआ। परिजनों द्वारा जानकारी दी गई है कि उनका दशकर्म कार्यक्रम 15 जुलाई 2026 को प्रातः 10 बजे चंदन पान थवाईत नर्सरी, फुलझरिया पारा में आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे केसरवानी धर्मशाला में गंगभोज का आयोजन रखा गया है।

उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय कु. ओंकार थवाईत नगर के वरिष्ठ पत्रकार नूतन थवाईत की बहन तथा थवाईत नर्सरी परिवार की सदस्य थीं। उनके निधन पर वरिष्ठ पत्रकार यशवंत सिंह ठाकुर, भरत अग्रवाल, ओंकार केशरवानी, मिलाप बरेठा, रामकिशोर दुबे, राजेश यादव सहित अनेक शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल थवाईत परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।