मेष राशि: आज का राशिफल
कन्या राशि: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में कमजोर रहने वाला है। आप किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो वहां अपने कीमती सामानों की सुरक्षा भी अवश्य करें। भाई-बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप अपने किसी काम को लेकर दूसरे पर निर्भर ना रहें। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। आप अपने खर्चों को थोड़ा कंट्रोल करके चलेंगे, आपके लिए अच्छा रहेगा।