मासिक राशिफल: mashha

मेष राशि मासिक फल 

मेष राशि के जातकों के लिए मार्च महीने की शुरुआत अत्यंत ही दुखद रहने वाली है। माह की शुरुआत में आपके द्वारा किये गये परिश्रम और प्रयास का पूरा फल मिलेगा। इस दौरान आप करियर और कारोबार में में पूरे मनोयोग के साथ काम करेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को मनचाहा लाभ मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तो वहीं नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। शुभता एवं लाभ की यह स्थित लगभग दो सप्ताह तक बनी रहेगी। हालांकि इस दौरान आपको धन को खुले हाथ से खर्च से बचना होगा।


माह के मध्य का समय मेष राशि के जातकों के लिए सेहत, संबंध और करियर-कारोबार की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल कहा जाएगा। इस दौरान कामकाज की व्यस्तता के चलते आप आत्मीय रिश्तों की तरफ कम ध्यान दे पाएंगे। इसी प्रकार सेहत से संबंधी कोई समस्या आपकी चिंता का कारण बनेगी। माह के तीसरे सप्ताह में आपको कार्यक्षेत्र से जुड़ी कुछ एक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको समस्याओं को धैर्य और विवेक के साथ सुलझाने की आवश्यकता रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को जोखिम भरे निवेश से बचना होगा। धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतनी होगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से माह के पूर्वार्द्ध का समय थोड़ा तनाव भरा रह सकता है। इस दौरान परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य अथवा जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। माह के मध्य तक स्वजनों के साथ गलतफहमियां कम होने की बजाय बढ़ सकती हैं। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं।


उपायः प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।

Recommended