Rajnandgaon News : CG में मौत का कुआँ दिव्यांग युवक की कुए में गिरने से चली गई जान।

संक्षेप

कुंए में दिव्यांग युवक की डूबने से मौत हो गई

Rajnandgaon News : CG  में मौत का कुआँ दिव्यांग युवक की कुए में गिरने से चली गई जान।

विस्तृत खबरें

न्यूज रूटीन @ राजनांदगांव । राजनांदगांव शहर के बलदेवबाग मील चाल क्षेत्र के एक कुंए में दिव्यांग युवक की डूबने से मौत हो गई है. आसपास के लोगों की सूचना के बाद युवक के शव को कुएं से बाहर निकाला गया, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. राजनांदगांव शहर के मील चाल के पास स्थित एक कुएं में दिव्यांग युवक की डूबने से मौत का मामला सामने आया है. युवक कुएं के समीप बैग लेकर बैठा हुआ था. उसी दौरान युवक ने कुएं के भीतर छलांग लगा दी. इसके बाद आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक के शव को बाहर निकलवाया. युवक आखिरकार कुएं में गिर गया व फिर उसने जानबूझकर कुएं में छलांग लगाया, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

युवक के कुएं में डूबने की सूचना से मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. मृतक के बैग से पुलिस को आधार कार्ड मिला, जिसमें उसकी पहचान करण मारकंडे उम्र लगभग 23 साल के रूप में हुई है. मृतक ग्राम लिटिया का निवासी है.इस घटना के बाद मातम पसरा हुआ है पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।