न्यूज रुटीन @ सारंगढ़-बिलाईगढ़। उड़ीसा बॉर्डर से लगे जिले के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम खोरीगांव में शुक्रवार को कांग्रेस का जनसंपर्क एवं हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे ने किया। मौके पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सह प्रभारी जारिता मेम विशेष रूप से उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने खोरीगांव पंचायत के घर-घर पहुंचकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा शुरू किए गए जनसमर्थन हस्ताक्षर अभियान में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की।कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख जनप्रतिनिधि व पदाधिकारीइस अवसर पर सारंगढ़ विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े, जिला प्रभारी आलोक चंद्राकर, जिला कांग्रेस कमेटी सारंगढ़ अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार, ब्लॉक अध्यक्ष ताराचंद पटेल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इसके अलावा पुरुषोत्तम साहू, सरपंच तिलक नायक, विक्की पटेल, विनोद भारद्वाज, किशोर पटेल, गोल्डी नायक, लता जातवर, मंजू आनंद, जान मोहम्मद खान, इतवारी साहू, धीर सिंह नेताम, मोहन पैकरा, नंदलाल पैकरा, महेंद्र पटेल, संतोष पैकरा, फिर सिंह पैकरा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, महिला समूह और आमजन भी शामिल हुए।कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण अंचल में कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों और संगठन की सक्रियता का संदेश देने का प्रयास किया गया।
>