न्यूज रुटीन @ सारंगढ़/ बिलाईगढ़ जिला: धान खरीदी से पहले अवैध धान परिवहन के मामलों में प्रशासन की कड़ी कार्रवाई जारी है। बुधवार देर रात लगभग 11 बजे भटगांव क्षेत्र में एक ट्रक से करीब 339 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया। यह कार्रवाई बिलाईगढ़ एसडीएम एवं मंडी सचिव की संयुक्त टीम ने की।मंडी अधिनियम के तहत की गई इस कार्यवाही में ट्रक क्रमांक CF07 BS1193 को भटगांव चौक पर रोककर जांच की गई। जांच में पता चला कि ट्रक में कुल 848 कट्टा (339 क्विंटल) अवैध धान भरा था। ट्रक के चालक गोपाल देहरी, जो जांजगीर चांपा जिले के खोखसा क्षेत्र के निवासी हैं, छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम के चालान के नाम पर अवैध धान का परिवहन कर रहा था।एसडीएम प्रफुल्ल रजत ने बताया कि अवैध धान को छत्तीसगढ़ मंडी अधिनियम के तहत जब्त किया गया है। इस दौरान मंडी सचिव शेख अब्दुल रहमान, मंडी इंस्पेक्टर मनीष सिंह और शुभम सोनी भी मौजूद थे। जिले में इस तरह की लगातार कार्यवाहियों का सिलसिला जारी है ताकि धान की खरीदी में होने वाली अनियमितताओं को रोका जा सके।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अवैध रूप से धान परिवहन न करें अन्यथा कड़ी सजा दी जाएगी।
>