Mmac News : मतगणना कार्य में लगे अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण।

संक्षेप

कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने अधिकारियों से कहा कि गंभीरता के साथ मतगणना कार्य संपादित करें ,,

मतगणना कार्य में लगे अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण।

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ मोहला 28 नवंबर 2023। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 78 मोहला मानपुर के अंतर्गत मतगणना कार्य में लगे अधिकारीयों को जनपद पंचायत मोहला में प्रशिक्षण दिया गया। मतगणना कार्य से संबंधित सभी बारिकियों की जानकारी दी गई। कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने अधिकारियों से कहा कि गंभीरता के साथ मतगणना कार्य संपादित करें। गणना के दौरान अभ्यर्थियों के मतों की गिनती का स्क्रीन अभ्यर्थियों के अभिकर्ताओं को अवश्य दिखाएं। पारदर्शिता पूर्वक मतगणना का कार्य संपादित करें। प्रशिक्षण में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी सुश्री दिप्ती गौते, रिटर्निग ऑफिसर डॉ. हेमेन्द्र भुआर्य, डिप्टी कलेक्टर श्री अविनाश ठाकुर, जिला पंचायत मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री हेमंत ठाकुर समेत गणना अभिकर्ता उपस्थित थे।


Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment