Sarangarh news : सरिया में दर्दनाक सड़क हादसा: कार की टक्कर से दो बच्चों की मौत, पिता गंभीर

संक्षेप

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो स्कूली बच्चों की मौत

सरिया में दर्दनाक सड़क हादसा: कार की टक्कर से दो बच्चों की मौत, पिता गंभीर

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ सरिया तहसील में बुधवार सुबह अटल चौक के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ब्रेज़ा कार ने मोटरसाइकिल पर खड़े एक पिता और उनके दो बच्चों को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें बरपाली निवासी 7 वर्षीय हर्षित पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी बहन जिया पटेल और पिता मेघनाथ पटेल गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें रायगढ़ रेफर किया गया था। इलाज के दौरान जिया पटेल ने भी दम तोड़ दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना सुबह करीब 9 बजे की है। अटल चौक के पास एक ट्रैक्टर खड़ा था, जिसके पास मेघनाथ पटेल अपनी मोटरसाइकिल के साथ बच्चों सहित खड़े थे। तभी गांधी चौक की ओर से आ रही तेज रफ्तार ब्रेज़ा (CG13AT9955) ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी। हादसे में मेघनाथ पटेल के दोनों पैर टूट गए, जबकि दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर सरिया पुलिस दल मौके पर पहुंचा और भीड़ को शांत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाने में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र होकर आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। एएसआई एमएल डनसेना लोगों को समझाने और स्थिति सामान्य करने में जुटे हैं।मिली जानकारी के अनुसार कार नंबर CG13AT9955 गोबरसिंघा निवासी सजन अग्रवाल की बताई जा रही है, जो स्वयं गाड़ी चला रहा था। बताया गया है कि वह अपने साथियों के साथ सगाई समारोह में शामिल होने जा रहा था। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और चालक को सुरक्षा के साथ थाने में रखा गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment