न्यूज रुटीन @ बिलाईगढ़ । छेर-छेरा त्यौहार के दौरान ग्राम मल्दी में पुरानी रंजिश ने ले ली भयानक रूप। सरपंच रामस्वरूप साहू व उसके गुट ने चाकू, लाठी-डंडा व पत्थरों से पुलेश्वर वर्मा, मनीराम वर्मा व शोभितराम वर्मा पर जानलेवा हमला बोल दिया। तीनों गंभीर रूप से घायल, गांव में अफरा-तफरी मच गई। एम्बुलेंस से बिलाईगढ़ अस्पताल ले जाए गए, जहां से हायर सेंटर रेफर।पुरानी दुश्मनी का खूनी खेल। पीड़ित पुलेश्वर (28 वर्ष) का सरपंच परिवार से ग्राम पंचायत कार्यों को लेकर विवाद चला आ रहा था। 3 जनवरी शाम 5 बजे वह साथियों रामविलास व प्रमोद साहू के साथ दाउबंधान लौटे। पंच धनंजय यादव ने फोन पर सरपंच गुट की हत्या की साजिश की सूचना दी। गांव लौटते ही परस यादव के घर के पास सहेत्तर साहू ने चाकू से पुलेश्वर पर वार किया।रिपोर्ट के रास्ते फिर घात। घायल पुलेश्वर पिता मनीराम व बड़े पिता शोभितराम के साथ थाने पहुंचे तभी सम्मेलाल साहू के घर के पास 8 आरोपी घेरा। दरश यादव, विजय साहू, अजय साहू, भागीरथी यादव, उमेश साहू, हरीश साहू, दीपक यादव (सभी मल्दी) व सहेत्तर साहू (रमतला) ने गालियां देकर लाठियों-पत्थरों से सिर फोड़े। ग्रामीणों के हस्तक्षेप से बचे।पुलिस एक्शन। बिलाईगढ़ थाने में 8 के खिलाफ मामला दर्ज। एसपी ने जांच तेज, गांव में तनाव पर पुलिस तैनात। डॉक्टरों ने सिर की गंभीर चोटों पर जताई चिंता।
>