Balod News : जिले के ग्राम नारागाँव में अवैध कच्ची शराब परिवहन करने वाले दो लोगों को पुलिस ने धर दबोचा जो जंगल के रास्ते से कच्ची शराब का जखीरा बेचने के लिए अपने गांव ले जा रहे थे।

संक्षेप

अवैध शराब बिक्री के कारण अपराध और अपराधियो की संख्या मे बढ़ोत्तरी

Balod News : जिले के ग्राम नारागाँव में अवैध कच्ची शराब परिवहन करने वाले दो लोगों को पुलिस ने धर दबोचा जो जंगल के रास्ते से कच्ची शराब का जखीरा बेचने के लिए अपने गांव ले जा रहे थे।

विस्तृत खबरें

न्यूज रूटीन @ बालोद ! ग्राम नारागांव मे अवैध कच्ची शराब और देशी शराब की ब्रिकी जोरो पर है, जिस पर अंकुश लगाने के लिए ग्रामीणो द्वारा अनेक प्रयास किये गए लेकिन सभी प्रयास विफल साबित हुए, जिसके कारण गांव मे महुआ शराब बनाने वालो की संख्या मे बहुत ज्यादा बढ़ोत्तरी होने के साथ ही अन्य ग्रामीण अंचलो से महुआ शराब का जखीरा गांव मे लाकर खपाया जा रहा है, जिसके कारण शराबियो का जमावड़ा सुबह से देर रात तक लगा रहता है। वही अवैध शराब बिक्री के कारण अपराध और अपराधियो की संख्या मे बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है तथा छोटे स्कूली  बच्चे भी नशे की चपेट मे आते जा रहे है।

वहीं ग्रामीण जनप्रतिनिधियों द्वारा अवैध शराब पर अंकुश लगाने के लिए लगातार शासन प्रशासन को अवगत करने के पश्चात अब पुलिस की टीम मुस्तैद नजर आ रही है जो कच्ची शराब का परिवहन कर लाने वाले लोगो पर कार्यवाही करते नजर आ रही है लेकिन गांव मे अवैध कच्ची शराब बनाने वालों पर कार्यवाही नहीं की जा रही है जिसके कारण अवैध कच्ची शराब बनाने वालों की संख्या बढ़ते क्रम पर है।

कच्ची शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार 

 गुरुर पुलिस ने दो लोगों को अवैध कच्ची शराब परिवहन करते हुए दो लोगों को सियादेवी मंदिर पहुँच मार्ग में पकड़ा गया है जो जंगल रास्ते से सफेद स्कूल वाहन क्रमांक सी जी 05 यू 2015 में सफेद बोरी के अंदर जेरकिन में 15 लीटर कच्ची शराब  का परिवहन कर रहें थे। दोनों आरोपियों की पहचान पुनीत नेताम उम्र लगभग 29 वर्ष नारागाँव निवासी और दानीराम कोर्राम उम्र लगभग 30वर्ष के रूप में की गई है वहीं पकड़ने अवैध कच्ची शराब की कीमत 2250रूपये और जप्त स्कूटी वाहन की कीमत 20000हजार आँकी गई है। वहीं आरोपियों के खिलाफ अवैध शराब परिवहन करते पकड़े जाने पर आबकारी एक्ट के तहत 34 ( 2 )  की कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।