Mahasamund news : मानिकपुरी पनिका समाज ब्लॉक ईकाई के निर्वाचन हेतु नामांकन की प्रक्रिया हुई संपन्न

संक्षेप

अध्यक्ष पद हेतु मलिन दास ने किया नामांकन दाखिल

मानिकपुरी पनिका समाज ब्लॉक ईकाई के निर्वाचन हेतु नामांकन की प्रक्रिया हुई संपन्न

विस्तृत खबरें

बसना - मानिकपुरी पनिका समाज ब्लॉक ईकाई बसना के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष पद हेतु नामांकन के अंतिम दिन में अध्यक्ष पद हेतु मलिन दास मानिकपुरी सावित्रीपुर, ब्रजबिहारी दास कुरचुण्डी, सचिव पद हेतु प्रदीप दास राजन बसना, विजय दास आमाभौना,उपाध्यक्ष पद हेतु हेमदास बड़े डाभा, कोषाध्यक्ष पद हेतु नेमीदास बरोली,महेश दास गौरटेक ने अंतिम दिवस पर अपना नामांकन दाखिल किया।
  बता दें कि मानिकपुरी पनिका समाज बसना ब्लॉक ईकाई का निर्वाचन मतदान प्रक्रिया से प्रथम बार संपन्न होने जा रहा है। बसना ब्लॉक अंतर्गत 66 ग्रामों के सामाजिक मतदाताओं में भारी उत्साह है। मानिकपुरी पनिका समाज ब्लॉक बसना के मतदाताओं द्वारा अपने मतों का प्रयोग करेंगे। बसना ब्लॉक के कुल चार पदों के लिए अध्यक्ष पद हेतु 03, उपाध्यक्ष 02, सचिव 02, कोषाध्यक्ष पद हेतु 02 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।कुल चार पदों के लिए कुल 11 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरकर निर्वाचन अधिकारी के पास जमा किया गया। नामांकन के प्रथम दिवस अश्विनी दास पिपलखुंटा ने ब्लॉक अध्यक्ष एवं द्वितीय दिवस उपाध्यक्ष पद हेतु कठर दास उर्फ गजानंद मानिकपुरी बरपेलाडीह ने नामांकन भरा।
  उक्त जानकारी सामाजिक निर्वाचन अधिकारी शोभीदास मानिकपुरी, भागीरथी दास के द्वारा संयुक्त रूप से दी गई।
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment