Balod News : धारदार हथियार से गला रेतकर की युवा सरपंच की हत्या मामला संदिग्ध

संक्षेप

दोस्त ने की दोस्त की हत्या चरित्र पर था शंका

Balod News : धारदार हथियार से गला रेतकर की युवा सरपंच की हत्या मामला संदिग्ध

विस्तृत खबरें

बालोद जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र का मामला  ग्राम खेरथा बाजार के युवा  सरपंच विक्रम सिन्हा की गांव में ही एक मकान में हत्या को अंजाम दिया गया बताया जा रहा है, कि पोस्टमैन राम जी प्रजापति के मकान में ही हत्या हुई है।



वारदात को किसने की, और क्यों की अब तक कोई  खुलासा नहीं हो पाया है। प्राप्त सूत्रों के जानकारी के अनुसार  बताया जा रहा है कि पोस्टमैन वही (कमरे) में बंद था। आपको बता दे कि दोनों करीबी दोस्त हैं और रात में दोनों ने शराब पी थी। शराब के नशे के बाद दोनों के बीच क्या हुआ । क्या  कमरे में कोई तीसरा व्यक्ति मौजूद था , आखिर हत्या क्यो किया गया  । युवा सरपंच की हत्या धारदार हथियार से गला रेत कर की गई है। हत्या किसने की अभी तक कोई खुलासा नही हो पाया है  पुलिस जांच में जुटी है । घटना स्थल पर पुलिस जांच चल रही है और कमरे को बंद रखा गया है। पोस्टमैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। फॉरेंसिक टीम सहित पता साजी कर जांच  में जुटी हुई है।