Balod news : मानव सेवा दल जिला बालोद ने जिले में सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

संक्षेप

स्वच्छता ही सेवा है गंदगी जानलेवा है : मानव सेवा दल

Balod news : मानव सेवा दल जिला बालोद ने जिले में सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ बालोद ;  नए वर्ष पर ज्यादातर लोग इसे यादगार बनाने किसी पिकनिक स्पाट या दूरदराज इलाकों में जाते है और दिनभर अपना दिन मौजमस्ती में निकाल देते है एवं पिकनिक पार्टी मनाकर आसपास गंदगी फैला देते हैं। लेकिन संस्था मानव धर्म जिसके प्रणेता सदगुरुदेव सतपाल महाराज के प्रेरणा से मानव सेवा दल जिला बालोद के लोगों ने इसे यादगार बनाने एक अद्वितीय पहल किया है। नव वर्ष की शुरुआत मानव सेवा दल और बालोद नगर वासियों ने गुरुवार को सुबह से ही जिले के हृदय स्थल कचहरी चौक, अटल परिसर के आसपास, मुख्य मार्ग, घड़ी चौक-चौराहों एवं बाजार क्षेत्र में सफाई की। जो महात्मा निहालानंद के सानिध्य में एवं प्रतिभा चौधरी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बालोद आतिथ्य में हुआ विशिष्ट अतिथि टोमन साहू अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी छत्तीसगढ़ एवं उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद, कमल पनपनिया जिलामीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी बालोद रहे।   
      मानव सेवा दल वैसे तो जिले भर में अपने उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए लोगों के बीच काफी समय से एक सक्रिय संगठन के रूप में उभरा है, 2025 की विदाई के साथ-साथ 2026 का स्वागत मानव सेवा दल ने बालोद में सफाई अभियान चलाकर किया। जो कि एक सराहनीय कार्य है। जिसकी लोगों ने तारीफ भी की। नए साल की सुबह अटल चौक एवं जय स्तम्भ चौक पर लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हुआ और धीरे-धीरे कर लोगों की संख्याएं बढ़ती गई। भीड़ में उपस्थित लोगों ने हाथों में झाडू उठाकर सफाई अभियान चलाया। जिला न्यायालय परिसर से जय स्तंभ चौक की सफाई करते हुए घड़ी चौक पहुंचे जहां सफाई कर महात्मा गांधी प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण किया इसके पश्चात बाजार की तरफ सफाई करके अटल परिसर के पास सफाई कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के प्रतिमा में मलयार पर कर समापन किया गया। 
          महात्मा निहालानंद जी ने कहा कि सफाई आंतरिक हो या बाहरी दोनों हमारे लिए जरुरी है। इसलिए नव वर्ष पर इस पहल को किया गया, ताकि साल की शुरुआत एक अच्छे कार्य से हो और सफाई जितना ज्यादा होगा पर्यावरण भी साफ रहेगा और हम भी स्वस्थ रहेंगे। वहीं मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी ने अपने उद्बोधन मे कहा कि गांव साहब पहले अपने घर में सफाई रखें इसके पश्चात आसपास, नगर को साफ रखें तभी प्रदेश और देश स्वच्छ बनेगा तभी हमारे आने वाले पीढ़ी भी स्वस्थ रहें, हमारे जीवन में पानी की बहुत ही महत्व है और पानी बचाने के लिए निरंतर प्रयास करें, हमारे अंदर का अहंकार झाडू पकड़कर सफाई करने से खत्म हो जाता है। अहंकार खत्म होने से हमारे अंदर नम्रता आ जाती है। विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी छत्तीसगढ़ एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष टोमन साहू ने कहा कि मानव सेवा दल जिला बालोद द्वारा बालोद के हृदय स्थल जय स्तंभ, चौक अटल चौक के पास सफाई अभियान किया गया जो एक बहुत ही सराहनीय है लोगों को भी साफ सफाई पर ध्यान देना चाहिए आज हम सब ने मिलकर सफाई किया है, निश्चित ही सफाई हमारे महत्व पूर्ण अंग है, शहर की सफाई करेंगे तो हमारे शहर बहुत ही सुंदर लगता है, इसी प्रकार हमारे अंदर की सफाई राम रूपी झाड़ू से करना चाहिए, ताकि हमारे मानव जीवन सेवा के साथ-साथ मानव जीवन भी उन्नति की ओर अग्रसर हो सके।इस सफाई अभियान में मानव उत्थान सेवा समिति जिला प्रधान जीडी कोठवारे, जिला सचिव शिवकुमार चौरके, लच्छू राम देशमुख प्रांत प्रशिक्षक मानव सेवा दल छत्तीसगढ़,  लोकचंद पटेल मंडल प्रमुख मानव सेवादल, श्यामलाल निषाद जिला प्रमुख नेतराम पटेल उप जिला प्रमुख खूब लाल भट्ट जिला संयोजक अश्वनी सिन्हा जिला प्रशिक्षक हरिवंश देशमुख टोली नायक, रीपा पटेल उप टोलीनायक, दिलेश पटेल, मेघराज भट्ट, सेवंथ कुमार यादव, अमर लाल सिन्हा, फतेस पटेल, बिन्दु कुमारी देशमुख, राधाबाई पटेल, खिलेश्वरी पटेल, पूजा भट्ट, चंद्रिका साहू, जागृति कोटवारे, लीलेश्वरी देवांगन, चंपी ठाकुर, खेमिन यादव, राधिका सिन्हा, कल्पना साहू, तहसील सचिव रंजन निषाद, शाखा प्रधान एन आर कुल्हरिया, सुखीत ठाकुर एवं मानव सेवा दल, मानव उत्थान सेवा समिति व यूथ विंग तथा संस्था के अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता वह नगर वासी  उपस्थित रहे।