Raipur News : भू- माफियो की दबंगई , पटवारी ने दलालों के साथ मिलकर खेला ये खेल, दलाल-भूमाफिया और पटवारी के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज ।

संक्षेप

भूमाफिया और पटवारी के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज

Raipur News : भू- माफियो की दबंगई  , पटवारी ने दलालों के साथ मिलकर खेला ये खेल, दलाल-भूमाफिया और पटवारी के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज ।

विस्तृत खबरें

न्यूज रूटीन @ रायपुर :- राजधानी रायपुर में भू-माफिया कितने हावी है ये किसी से छिपा नहीं है। निजी भूमि को लेकर तो जमीनों के विवादों की लिस्ट लंबी है, लेकिन अब पटवारी शासकीय भूमि भी भू-माफियाओं के साथ मिलकर उनके नाम कर रहे है। ऐसे ही एस मामले में भूपेश कुमार बंसत न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के आदेश के बाद राजधानी रायपुर के विधानसभा थाने में भू-माफिया, दलाल और पटवारी के खिलाफ 120-B-IPC, 34-IPC, 420-IPC, 467-IPC, 468-IPC, 471-IPC के तहत एफआईआर दर्ज हुई है। जिनके खिलाफ एफआईआर हुई है उसमें नेमीचंद माखिजा, अनिल माखिजा, प्रताप मथानी, नरेश ठाकुर ( तत्कालीन हल्का पटवारी) शामिल है। दरअसल आरोपी नेमीचंद माखीजा, अनिल माखीजा, प्रताप  मथानी और पटवारी नरेश ठाकुर पर आरोप है कि सड्डू की शासकीय भूमि को फर्जी तरीके से अपने नाम करवा लिए, वहीं पास में आवेदन हरिवल्लभ अग्रवाल की जमीन भी है। उन्होंने इस मामले में कई बार शिकायत की औऱ इसी के आधार पर कोर्ट गए। जिसके बाद कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए।