Balodabazar News : बलौदाबाजार के खपराडीह स्कूल में सीमेंट संयंत्र की धुआँ से विद्यार्थियों की बिगड़ी तबियत ग्रामीणों ने प्रशासन से की जांच की मांग

संक्षेप

बलौदाबाजार के खपराडीह स्कूल में सीमेंट संयंत्र की धुआँ से विद्यार्थियों की बिगड़ी तबियत ग्रामीणों ने प्रशासन से की जांच की मांग

बलौदाबाजार के खपराडीह स्कूल में सीमेंट संयंत्र की धुआँ से विद्यार्थियों की बिगड़ी तबियत ग्रामीणों ने प्रशासन से की जांच की मांग

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ छत्तीसगढ़ में बलौदाबाजार जिले के शासकीय हॉयर सेकेंडरी स्कूल ग्राम खपराडीह के करीब 35–40 छात्रों की तबियत अचानक बिगड़ गई है। तबियत बिगड़ने का कारण श्री सीमेंट सीमेंट संयंत्र के एफआर शेड से निकलने वाला धुआं व जहरीली गैस बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह दस बजे के आसपास स्कूल के छात्रों की अचानक तबियत बिगड़ गई। जी मचलना,उल्टी, सरदर्द,पेट दर्द,सांस लेने में समस्या जैसी स्थिति छात्रों में होने लगी थी। गंभीर छात्रों को बलौदाबाजार जिला चिकित्सालय व भाटापारा में भर्ती किया गया है साथ ही कुछ छात्रों का सुहेला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि श्री सीमेंट संयंत्र के एफआर शेड से गैस का रिसाव हुआ। जिसके बाद दुर्गंध आने लगा। जिससे बच्चों को सांस लेने में दिक्कत हुई। करीब 35–40 छात्राएं इससे प्रभावित हुई है। ज्यादा गंभीर समस्याओं वालों को जिला चिकित्सालय भेजा गया है।
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment