न्यूज रुटीन @ राजनांदगांव ! राजनांदगांव जिले की छुरिया ब्लॉक थाना छुरिया क्षेत्र से एक सनसनी मामला सामने आया , जहाँ बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की हत्या कर दी ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है, की युवक नशे की हालत में धुत रहता था। परिवार में आए दिन वाद विवाद लड़ाई झगड़ा करता रहता था, जिससे परेशान होकर बड़े भाई ने छोटे भाई की गला घोंट कर हत्या कर दिया। मामला छुरिया पुलिस थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम खेमू साहू है। वहीं आरोपी भाई का नाम महेंद्र साहू (32) वर्ष । हत्या की वारदात को छिपाने के लिए आरोपी ने साजिश भी रची। ज्यादा शराब पीने से बेहोश हो गया है,कहकर अस्पताल में भर्ती करा दिया, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सच सामने आ गया।
एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर मारने की बात सामने आई। मर्डर के संदेह पर पुलिस ने परिजनों के साथ खेमू के भाई महेंद्र का बयान लिया, जिसमें महेंद्र ने पुलिस को गोल-गोल घुमाने लगा, लेकिन कड़ाई से पूछताछ पर आखिर कर महेंद्र ने सच उगल दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका भाई शराब पीकर सो रहा था, तभी उसने अपने भाई को नींद में ही मार दिया। बयान के बाद पुलिस ने आरोपी महेंद्र साहू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।