न्यूज रुटीन @ बिलासपुर । राजधानी रायपुर में आयोजित कलेक्टर कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अवैध जमीन कारोबार और भू माफियाओं पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में बिलासपुर के कुदुदंड इलाके में नजूल की सरकारी जमीन पर किए जा रहे अवैध प्लाटिंग के खिलाफ नगर निगम ने शिकंजा कसते हए बड़ी कार्रवाई की। इसी भूमि में अवैध प्लाटिंग कर छोटे भूखंडों को बेचा जा रहा था, जो कि केवल गैरकानूनी था प्रशासनिक नियमों का भी उल्लंघन था। कुदुदंड स्थित नजूल भूमि, जो ग्राम-जूना बिलासपुर, मोहल्ला चांटापारा में स्थित है, जिसे भूपेन्द्र राव ताम्रस्कर, राजेश अग्रवाल और राजू गर्ग द्वारा अवैध रूप से प्लाटिंग कर बेचा जा रहा था। यह भूमि कुल 92980 वर्गफीट (करीब 2.13 एकड़) है, जिसे पहले भूपेन्द्र राव ताम्रस्कर को शासकीय पट्टेदार के रूप में आबंटित किया गया था।
लेकिन 31 मार्च 2015 को इसकी लीज अवधि समाप्त हो गई थी। इसके बावजूद, बिना किसी सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के, इस भूमि को छोटे-छोटे भूखंडों में विभाजित कर बेचा जा रहा था। जिस पर निगम की बुल्डोजर चली अवैध प्लाटिंग पर अंकुश लगाया गया ।