Sarguja News : 26 लाख 52 हजार रुपए का राशन गबन संचालन करने वाले सहकारी समिति के अध्यक्ष को किया गिरफ्तार ।

संक्षेप

26 लाख 52 हजार रुपए का राशन गबन

26 लाख 52 हजार रुपए का राशन गबन संचालन करने वाले सहकारी समिति के अध्यक्ष को किया गिरफ्तार ।

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ अम्बिकापुर । सरगुजा जिला मुख्यालय स्थित नमनाकला राशन दुकान के संचालक के ऊपर  26 लाख 52 हजार रुपए का राशन में घोटाले करने का नाम पर ग्रामीणों ने शिकायत  की शिकायत के बाद खाद्य अधिकारी के टीम द्वारा राशन दुकान की भौतिक सत्यापन किया गया था। जिसमें पाया गया कि, नमनाकला समिति से चावल, शक्कर, चना कम हैं। जिसके खिलाफ़ समिति के अध्यक्ष समेत अन्य लोगों पर भी अपराध दर्ज किया गया हैं।

प्राप्त सूत्रों के मुताबिक, खाद्य अधिकारी अंबिकापुर के टीम ने अप्रैल 2023 में शासकीय उचित मूल्य दुकानों की जांच की थी। तब नमनाकला में संचालित राशन दुकान में खाद्यान्न स्टॉक का भौतिक सत्यापन करने पर भारी मात्रा में राशन की कमी पाई गई। उनमें चावल 718.81 क्विंटल, शक्कर 0.36 क्विंटल और चना 2.5 क्विंटल कम मिला था। इसमें से 25 क्विंटल चावल, 0.36 क्विंटल शक्कर, 2.5 क्विंटल चना की भरपाई संचालक द्वारा की गई। बाकी चावल 718.81 क्विंटल जमा नहीं कराया गया था।
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment