Bastar News : जमीन विवाद को लेकर निर्मम हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

संक्षेप

जमीन विवाद में हुई हत्या

जमीन विवाद को लेकर निर्मम हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

विस्तृत खबरें

न्यूज रूटीन @ दन्तेवाड़ा, - थाना दन्तेवाड़ा में दिनांक 12.10.2023 को प्रार्थी राजू कुंजामी पिता स्व. ईदा कुंजामी उम्र 30 वर्ष पता नेटापुर सोमड़ूपारा ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 11.10.2023 को ग्राम नेटापुर में नवाखाई त्यौहार मना रहे थे। गांव में देर रात तक खाना पीना व शराब सेवन व नाच गाना का कार्यक्रम चल रहा था। दूसरे दिन दिनांक 12.10.2023 को सुबह 07.00 बजे प्रार्थी राजू कुंजामी को पता चला कि इसके बडे़ भैया भीमदेव कुंजामी को जान से मार दिये है। यह सुनकर अपने बडे़ भैया के घर तरफ जाकर घटना के बारे पता करने पर भतीजा संतोष कुंजाम बताया कि बीते रात संतोष अपने पिता भीमदेव के साथ खाना खाकर जमीन मे सोये थे कि रात्री करीबन 03.00 बजे ग्राम नेटापुर के मंगु पिता मल्ला व राजू पिता सन्नू घर आकर शराब पीना है बोलकर संतोष को घर से भगा दिये। संतोष वहां से निकलकर अपने दूसरे घर में मां के साथ सोने चले गया। जब संतोष सुबह 06.00 बजे घर जाकर देखा तो भीमदेव कुंजाम खुन से लथपथ मृत अवस्था मे पड़ें थे। सिर में गंभीर चोट लगने से खुन निकला था। भीमदेव की हत्या ग्राम नेटापुर के मंगु पिता मल्ला व राजू पिता सन्नू दोनो पुराने जमीन विवाद को लेकर किसी ठोस वस्तु से सिर में मारकर हत्या किये है, कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment