Sarguja News : नौकरी लगाने के नाम पर 10 लाख रूपये की धोखाधडी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

संक्षेप

नौकरी लगाने का नाम लुटे लाखो रुपये

Sarguja News : नौकरी लगाने के नाम पर 10 लाख रूपये की धोखाधडी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ सरगुजा। सरगुजा पुलिस द्वारा ‘‘ऑपरेशन विश्वास’’ के तहत् प्रकरण के आरोपियों की धरपकड़ एवं गिरफ्तारी जारी है, इसी क्रम में थाना गांधीनगर पुलिस द्वारा नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी गई है।
आपको बता दे कि, 2 फरवरी 2024 को पीड़ित पक्ष द्वारा इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराया गया है, कि आरोपी संजय कुमार गुप्ता और किशोर कुमार गुप्ता के द्वारा पीड़ित पक्ष के दोनों लड़कियों को महिला बाल विकास अधिकारी के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर प्रलोभन देकर 10 लाख रूपये की धोखाधड़ी की गई है। उनके द्वारा पीड़ित पक्ष से नगदी राशि 07 लाख रूपये एवं शेष 03 लाख रूपये बैंक खातों के माध्यम से ट्रांसफर कर दिया गया है, आरोपियों द्वारा पीड़ित पक्ष को झूठा प्रलोभन देकर बताया गया कि उनका पहुंच मंत्रालय तक है। उक्त आरोपियों का कृत्य सदर धारा 420, 34 भादसं का पाए जाने से उनके विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।
मामला पंजीबद्व उपरांत विवेचना दौरान आरोपीगण संजय कुमार गुप्ता व किशोर कुमार गुप्ता को दिनांक 27/02/2024 को नोटिस जारी कर थाना उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया था, आरोपियों द्वारा किसी प्रकार की सूचना नहीं दी गई न ही थाना उपस्थित हुए। आरोपी संजय कुमार गुप्ता को विधिवत् रूप से थाना तलब किया गया जो पूछताछ दौरान किसी प्रकार सहयोग नहीं किया गया। आरोपी के विरूद्व अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से चेकलिस्ट में गिरफ्तारी के कारणों को लेखबद्व कर वैधानिक एवं गिरफ्तारी कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया।
उपरोक्त मामले में आरोपी की गिरफ्तारी कार्यवाही में थाना गांधीनगर से सउनि राकेश मिश्रा, आरक्षक अरविंद उपाध्याय, अनिल परिहार सायबर सेल से प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह की भूमिका महत्वपूर्ण रही।