Bilaigarh News : रौद्र बाबा के दरबार की सिद्ध मूर्तियो ने अपने आप स्थान बदला

संक्षेप

सिद्ध मूर्ति दर्शन करने उमड़ी हजारों की भीड़

Bilaigarh News : रौद्र बाबा के दरबार की सिद्ध मूर्तियो ने अपने आप स्थान बदला

विस्तृत खबरें

 न्यूज रूटीन @ बिलाईगढ़ ।अनुविभागीय मुख्यालय बिलाईगढ़ में स्थानीय पत्रकार शैलेंद्र देवांगन के यहां पूजा कक्ष के मंदिर में स्थापित सिद्ध मूर्तियां अपने आप स्थान बदलकर दूसरे जगह विराजमान हो गई है,जिनकी चर्चा पूरे क्षेत्र में कौतूहल का विषय बना हुआ है और दर्शन करने के लिए लोगों का ताता लगा हुआ है।



     प्राप्त समाचार के अनुसार बिलाईगढ के वरिष्ठ पत्रकार शैलेंद्र कुमार देवांगन के यहां पूजा कक्ष के मंदिर में स्थापित मां महाकाली, मां महालक्ष्मी एवं मां सरस्वती की सिद्ध मूर्तियां अपने स्थापित जगह से स्थान बदलकर दूसरे स्थान में  विराजमान हो गई जिनका पता चलते ही लोगों में कौतूहल का विषय बन गया एवं हजारों के तादात में लोग दर्शन करने पहुंचने लगे और आज दूसरे दिन भी  दर्शनार्थियों का ताता लगा हुआ है पत्रकार शैलेंद्र कुमार देवांगन ने बताया कि उनके घर में बहुत बड़ा चमत्कार हुआ है यह तीनों माताओ की सिद्ध मूर्तियां उन्होंने महा औघड़ रौद्र बाबा जी के आश्रम बोरसी दुर्ग से लाकर अपने घर में स्थापित किया है जो की सिद्ध मूर्तियां हैं यह सिद्ध मूर्तियां स्वतः अपने आप स्थान बदलकर दूसरे स्थान में विराजमान हो गई है, उन्होंने यह सिद्ध मूर्ति सोमवार को अपने घर के पूजा कक्ष के मंदिर में स्थापित किया था और बुधवार की सुबह देखा तो सिद्ध मूर्तियां मंदिर से गायब होकर बगल के नीचे जमीन पर अपने आप विराजमान हो गई है। और तीनों सिद्ध मूर्तियां के सामने बकायदा फुल पान भी चढ़ा हुआ है ।समाचार लिखे जाने तक लगभग हजारों के तादाद में श्रद्धालुओं ने इसे बहुत बड़ा अलौकिक ,दिव्य चमत्कार मानते हुए दर्शन लाभ लिया , नगर एवं आसपास तथा दूरदराज के प्रतिष्ठित एवम प्रबुद्ध नागरिकों,माता, बहनों,महिलाओं,सभी ने दर्शन लाभ लेते हुए आशीर्वाद लिऐ तथा दर्शन का सिलसिला आज दूसरे दिन भी अनवरत जारी है।