बालोद/ बालोद जिले के ग्राम पसौद निवासी तथाकथित पत्रकार असवंत साहू के द्वारा ग्राम पंचायत के सरपंचों को रुपयों के लिए परेशान किया जा रहा है। क्षेत्र के कई ग्राम पंचायत के सरपंच असवंत साहू से प्रताड़ित होकर अब शिकायत भी करने लगे हैं। मंगलवार को ग्राम पंचायत बोरी के सरपंच भूपेंद्र साहू ने जनदर्शन में कलेक्टर को लिखित शिकायत की है वहीं उन्होंने बालोद कोतवाली थाना में भी शिकायत की है।
शिकायतकर्ता सरपंच भूपेन्द्र कुमार साहू पिता कोमल राम साहू ने बताया कि मेरे पंचायत में ग्राम पसौद तह गुण्डरदेही निवासी असवंत साहू हरिभूमि पेपर डालता है। असवंत साहू अपने आप को पत्रकार हूँ कहकर मुझे विज्ञापन बार-बार मागंता है। तथ मुझे पत्रकार हूं कहकर धौस दिखाता है और कहता है कि मुझे हर महिने पैसे नहीं दोगे तो मैं तुम्हारे खिलाफ हरिभूमि में गलत खबर छापूंगा और तुम्हें बदनाम कर दूंगा। जिससे मैं अत्यंत परेशान हूँ। हमेशा असवंत साहू द्वारा पैसे की मांग व झूठे केस में फंसा देने की धमकी दिया जाता है इस कारण मैं मानसिक रूप से परेशान हूं।
उन्होंने बताया कि असंवत साहू 27 अगस्त 2024 को पेपर देने मेरे घर करीब 6 बजे आया और मुझे गंदी-गंदी गाली-गलौज करने लगा। असवंत साहू द्वारा मुझे मां बहन की गंदी-गंदी गाली दिया तथा कहा कि तुम मेरे जैसे बड़े पत्रकार को पैसा नहीं देते तो मै तुम्हे देख लूंगा। तुम्हारे खिलाफ रोज पेपर प्रकाशन करूंगा तुम्हें बदनाम कर दूंगा। तुम्हे सरपंच पद पर नहीं रहने दूंगा कहकर मुझे जान से मारने की धमकी दिया जिससे मैं अत्यंत भयभीत हूं उनके द्वारा दिये गये गाली गलौज को घनश्याम गायकवाड़ ने देखा और सुना असंवत साहू द्वारा दिय गये गाली गलौज को सुनकर मुझे बहुत गंदा लगा असंवत साहू, हमेशा परेशान करता है। और गांव के लोगो को भी मेरे विरूध्द भड़कता है।