Satangarh news : सारंगढ़: चार दिनों की बारिश से जलभराव, घोघरा नाला के कारण सड़कें बंद

संक्षेप

सारंगढ़: घोघरा नाला उफान, बाजार जलमग्न

सारंगढ़: चार दिनों की बारिश से जलभराव, घोघरा नाला के कारण सड़कें बंद

विस्तृत खबरें


न्यूज रुटीन @ सारंगढ़, लगातार चार दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर की जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। शहर के प्रमुख घोघरा नाला ने विकराल रूप धारण कर लिया है। काली मंदिर के सामने नाले का जलस्तर लगभग एक से डेढ़ फीट ऊपर बह रहा है, जिससे आसपास के क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।



स्थानीय लोगों के अनुसार नाले का रौद्र रूप बेहद भयावह दिखाई दे रहा है। प्रशासन द्वारा लोगों से अनावश्यक रूप से नाले के आसपास न जाने और सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।
इधर, सारंगढ़ के डेली मार्केट के मुख्य मार्ग में भी बारिश का पानी भर जाने से आम नागरिकों, व्यापारियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



जलभराव के कारण आवागमन बाधित हो गया है और लोगों को घंटों तक जाम एवं असुविधा झेलनी पड़ रही है।



स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि नगर पालिका की लापरवाही के कारण जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से हर वर्ष ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है। लोगों ने नगर पालिका पर कुंभकर्णी नींद में होने का आरोप लगाते हुए तत्काल जल निकासी की व्यवस्था करने और स्थायी समाधान की मांग की है।
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment