Sarangarh News : सारंगढ़ की सानिया चौहान को मिला एनएसएस का 'सी' सर्टिफिकेट, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सम्मानित

संक्षेप

सानिया चौहान को मिला एनएसएस का 'सी' सर्टिफिकेट

Sarangarh News : सारंगढ़ की सानिया चौहान को मिला एनएसएस का 'सी' सर्टिफिकेट, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सम्मानित

विस्तृत खबरें

न्यूज रूटीन @ सारंगढ़। सारंगढ़ के सीपीएम कॉलेज की छात्रा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की स्वयंसेवक सानिया चौहान ने अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के दम पर एक और उपलब्धि हासिल की है। रायगढ़ में आयोजित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती समारोह के दौरान उन्हें एनएसएस का प्रतिष्ठित 'सी' सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी तथा शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विनय चौहान उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने सानिया चौहान को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की।
सानिया चौहान सारंगढ़ की निवासी हैं और वर्तमान में सीपीएम कॉलेज में अध्ययनरत हैं। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता आरती चौहान एवं विजय चौहान को दिया। साथ ही कॉलेज के चेयरमैन किरण जायसवाल तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी दीपक ठाकुर के मार्गदर्शन को अपनी उपलब्धि का महत्वपूर्ण आधार बताया।
एनएसएस के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा और समर्पण के लिए प्राप्त यह 'सी' सर्टिफिकेट न केवल सानिया की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि सीपीएम कॉलेज तथा पूरे सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के लिए भी गर्व का विषय है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं को भी सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरणा मिलेगी।