Marvaahi News : रायपुर/मरवाही: एल्बिनो भालू का अचानक हमला — ड्राइवर की दोनों बाहों पर गंभीर चोटें

संक्षेप

दुर्लभ सफेद भालू का हमला, वन विभाग ने गश्ती बढ़ाई; लोगों को घर में रहने की चेतावनी

Marvaahi News : रायपुर/मरवाही: एल्बिनो भालू का अचानक हमला — ड्राइवर की दोनों बाहों पर गंभीर चोटें

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ रायपुर/मरवाही  छत्तीसगढ़ के मरवाही वनमंडल परिक्षेत्र त्रिपुरा-मर्फी इलाके के पास आमादांड गाँव के जंगलों में दुर्लभ एल्बिनो (सफेद) भालू दिखाई दिया

भालू के हमले से ड्राइवर बाल बाल बचा 
 हमले के बाद स्थानीय लोगों में डर फैल गया है। बताया गया है कि रविवार की सुबह क्षेत्र के निवासी लालू (ड्राइवर) पर भालू ने अचानक हमला किया, जिसमें उसकी दोनों हाथों पर गंभीर चोटें आईं। घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है और इलाज जारी है।
वन विभाग ने तुरंत क्षेत्र में गश्ती बढ़ा दी है और ग्रामीणों को जंगल में न निकलने की चेतावनी दी है।

 विभाग के अधिकारी कहते हैं कि जानवर को पकड़ने के बजाय पहले स्थानीय लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। 

वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि एल्बिनो पिग्मेंटेशन की कमी के कारण होता है और यह किसी अलग प्रजाति का संकेत नहीं है, पर इसके कारण जानवर की दृष्टि और व्यवहार प्रभावित हो सकते हैं।

स्थानीय लोग रात में घरों से बाहर निकलना बन्द कर चुके हैं और बच्चों को सुरक्षित रखा गया है। वन विभाग ने समुदाय से संयम बरतने और किसी भी जानकारी के लिए नजदीकी चौकी/वन विभाग पुलिस लाइन से संपर्क करने का आग्रह किया है।