Raipur news : रायपुर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संकल्प सांस्कृतिक समिति ने नशा मुक्ति केंद्रों के साथ सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन की शपथ

संक्षेप

रायपुर: मनीषा शर्मा के निर्देशन में संकल्प केंद्रों ने योग व पुनर्वास कार्यक्रम आयोजित किया

रायपुर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संकल्प सांस्कृतिक समिति ने नशा मुक्ति केंद्रों के साथ सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन की शपथ

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ रायपुर : 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संकल्प सांस्कृतिक समिति की डायरेक्टर मनीषा शर्मा के निर्देशन में संकल्प नशा मुक्ति सह पुनर्वास केंद्र, ODIC, CBPLI एवं SLCA के सदस्यों तथा केंद्र के उपचारार्थियों द्वारा योगाभ्यास किया गया।



कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने प्राणायाम, वृक्षासन, ताड़ासन, अनुलोम-विलोम, धनुरासन एवं योग मुद्रा सहित विभिन्न योगासन किए। इस अवसर पर मनीष अवस्थी ने विभिन्न योगासनों के माध्यम से रोग नियंत्रण एवं स्वास्थ्य लाभ संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी।



कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों एवं उपचारार्थियों ने अपने जीवन में नियमित रूप से योग को अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली का पालन करने की शपथ ली। योग दिवस का यह आयोजन स्वास्थ्य, आत्मअनुशासन और सकारात्मक जीवन के संदेश के साथ संपन्न हुआ।
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment