Bastar News : बस्तर में BJP पर बरसे राहुल गांधीः कहा- कांग्रेस ने अडानी का प्रोजेक्ट कैंसल किया, भाजपा आदिवासियों का करते है अपमान

संक्षेप

राहुल गांधी आज बस्तर में करेंगे जनसभा को संबोधित

बस्तर में BJP पर बरसे राहुल गांधीः कहा- कांग्रेस ने अडानी का प्रोजेक्ट कैंसल किया, भाजपा आदिवासियों का करते है अपमान

विस्तृत खबरें

 न्यूज रूटीन @ रायपुर ! कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने आज बस्तर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने भाजपा और पीएम मोदी के वादों को झूठा बताया।

राहुल गांधी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के सबसे बड़े मित्र अडानी का बस्तर में आयरन ओर का एक प्रोजेक्ट था जिसे कांग्रेस पार्टी की सरकार ने कैंसल करके दिखा दिया। क्योंकि हमारे आदिवासी भाइयों ने कहा कि हमें वो प्रोजेक्ट नहीं चाहिए। हमने आपकी आवाज का आदर करते हुए प्रोजेक्ट को निरस्त कर दिया।

आदिवासियों के लिए हमने काम कियाः राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आदिवासियों से किया हर वादा निभाया है। हम ट्राइबल बिल लाए, पेसा कानून लाए, जमीन अधिग्रहण बिल लाए जिसमें साफ लिखा था कि ग्राम सभा इजाजत नहीं देगी तब तक कोई भी आदिवासियों की जमीन नहीं ले सकता है। हमने कहा था कि अगर 5 साल के अंदर किसी भी उद्योगपति ने अपना उद्योग शुरू नहीं किया तो आदिवासियों को उनकी जमीन वापिस की जाएगी। हमने ये वादा किया था जिसे निभाया भी।

वनवासी शब्द से आदिवासियों का होता है अपमान

राहुल गांधी ने कहा कि, वनवासी शब्द का प्रयोग पीएम मोदी जी करते है। वनवासी शब्द का इस्तेमाल करने वाले सोचते हैं कि जंगल में जो जानवर रहते हैं वैसी आपकी जगह होनी चाहिए। जैसे इनके नेता जानवरों से बर्ताव करते हैं। इनके दिमाग में आप लोग जंगल के हो। भाजपा आदिवासी शब्द का इस्तेमाल नहीं करती, क्योंकि उन्हें पता है कि अगर उन्होंने इस शब्द का इस्तेमाल किया तो उन्हें आपका जंगल, जल और जमीन वापस लौटानी पड़ेगी।

जनसभा में राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा नेता आदिवासी युवा पर पेशाब करते हैं, फिर उस वीडियो को वायरल करते हैं। ये आदिवासियों को दिखाना चाहते हैं कि उनकी जगह कहां होनी चाहिए इसलिए इन लोगों ने आपके लिए वनवासी शब्द निकाला है। वनवासी शब्द से आदिवासी संस्कृति, परंपरा और रीति रिवाजों पर हमला किया जा रहा है।

आदिवासी शब्द एक क्रांतिकारी शब्द हैः राहुल गांधी

विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आदिवासी शब्द की गहराई में सच्चाई छिपी है, आदिवासी मतलब देश के पहले और असली मालिक। मतलब देश की सारी जमीन, जंगल और जल पहले आपका हुआ करता था जिसे आपके हाथों से छीना जा रहा है इसलिए भाजपा को इस शब्द से दिक्कत है। आदिवासी शब्द एक क्रांतिकारी शब्द है।

राहुल बोले- हमने जो कहा, वो किया

जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित जनसभा में राहुल गांधी ने कहा कि जो कहा वो करके दिखाया है। हमने किसानों की कर्जमाफ़ी की और धान का सर्वाधिक मूल्य किसानों को दिया है। हमने बस्तर में बंद पड़े 300 से अधिक स्कूल फिर से खोले,आदिवासियों की जमीन वापस की, स्वामी आत्मानंद स्कूल और कॉलेज खोले हैं।  हमने जो वादे किए थे वो पूरा किए हैं।


Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment