MMAC NEWS : प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से लाभान्वित करने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

संक्षेप

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना हेतु जागरुगता कार्यक्रम का आयोजन

MMAC NEWS : प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से लाभान्वित करने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ मोहला 22 फरवरी 2024। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय अंतर्गत विकास कार्यालय रायपुर द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना हेतु जागरुगता कार्यक्रम का आयोजन मोहला-मानपुर-अं.चौकी में किया गया। कार्यक्रम में रायपुर से सहायक निर्देशक श्री दामोदर बेहरा, डिप्टी कलेक्टर श्री अविनाश ठाकुर, उद्योग विभाग के सहायक संचालक श्री सतविंदर सिंह भाटिया एवं जनपद सीईओ चौकी श्रीमती प्रियंवदा रामटेके उपस्थित रहे।
 कार्यक्रम का शुभांरम श्री सतविंदर भाटिया द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की संक्षिप्त जानकारी दे कर की गई। विश्वकर्मा योजना से हितग्राहियो को होने वाले लाभ के बारे में बताया गया। श्री दामोदर बेहरा ने विस्तृत रूप से वीडियो एवं प्रजेंटेशन के माध्यम से योजना की संक्षिप्त जानकारी दी। डिप्टी कलेक्टर श्री अविनाश ठाकुर एवं जनपद सीईओ ने उपस्थित हितग्राहियों को अधिक से अधिक पंजीकरण करने हेतु प्रोत्साहित किया।