न्यूज रुटीन @ जगदलपुर। बस्तर के जंगलों में माओवादी हिंसा के खिलाफ चल रहे अभियान को मिली नई सफलता। बुधवार को दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC) के 108 माओवादी कैडर ‘पूना मारगेम: पुनर्वास से पुनर्जीवन’ पहल के तहत आत्मसमर्पण करेंगे।आत्मसमर्पण समारोह आज दोपहरजगदलपुर के शौर्य भवन, पुलिस कोऑर्डिनेशन सेंटर, लालबाग में दोपहर 2 बजे आयोजित कार्यक्रम में ये कैडर हिंसा का रास्ता छोड़कर सामान्य जीवन अपनाएंगे। पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा बलों के अधिकारी, जिला प्रशासन और समाज के प्रमुख नागरिक मौजूद रहेंगे।हथियार डंप की बड़ी बरामदगीपुलिस अधिकारियों के अनुसार, समर्पण करने वाले कैडरों की जानकारी पर बीजापुर समेत बस्तर रेंज के जिलों में जंगलों से हथियार, विस्फोटक और अन्य सामग्री के बड़े डंप बरामद किए गए। कार्यक्रम में इन्हें प्रदर्शित भी किया जाएगा।दो सालों में 2700+ कैडर समर्पितपुलिस के आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले दो वर्षों में बस्तर में 2700 से अधिक माओवादी कैडर मुख्यधारा में लौट चुके हैं। शासन की पुनर्वास नीति के तहत उन्हें आर्थिक सहायता, आवास, प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर मुहैया कराए जा रहे हैं।