न्यूज रुटीन @ प्रदेश में शासन-प्रशासन और जनता के बीच संवाद का माध्यम बने तथा सरकारी तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार और योजनाओं की हकीकत सामने लाने वाले पत्रकार शशिकांत सनसनी पर सोमवार देर रात जानलेवा हमला हुआ।
जानकारी के अनुसार, शशिकांत सनसनी अपनी रिपोर्टिंग कार्य से लौट रहे थे, तभी एक अनजान सफेद रंग की कार ने पीछे से बहुत तेज रफ्तार में उनकी मोटरसाइकिल/सवारी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वे करीब 5 फीट ऊपर उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
गंभीर चोटों के बावजूद शशिकांत तुरंत उठे और सिर से बह रहे खून को गमछा बांधकर अस्पताल पहुंचे, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
उपचार के बाद पत्रकार ने कहा कि जनता के समर्थन और आशीर्वाद से वे इस बड़े हादसे में भी सही-सलामत बच पाए। उन्होंने उन सभी शुभचिंतकों और आमजन का आभार जताया जिनके लिए वे अपनी कलम के जरिए न्याय की लड़ाई लड़ते रहे हैं।