Raipur News : जग्गी हत्याकांड के मुख्‍य आरोपित याह्या ढेबर ने कोर्ट में किया सरेंडर

संक्षेप

जग्‍गी हत्‍याकांड के दोषियों पर सजा बरकरार

जग्गी हत्याकांड के मुख्‍य आरोपित याह्या ढेबर ने कोर्ट में किया सरेंडर

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्‍गी हत्‍याकांड  के प्रमुख आरोपित याहया ढेबर ने आज कोर्ट ने सरेंडर कर दिया है। इससे पहले हाईकोर्ट ने जग्‍गी हत्‍याकांड के दोषियों की उम्रकैद की सजा को बरकरार रखते हुए सभी दोषियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने हत्‍याकांड मामले की सुनवाई करते हुए पांच दोषियों को सरेंडर के लिए तीन सप्‍ताह का अतिरिक्‍त समय दिया था। इनमें क्राइम ब्रांच के प्रभारी रहे आरसी त्रिवेदी, तत्कालीन मौदहापारा थाना प्रभारी वीके पांडे, सीएसपी कोतवाली अमरीक सिंह गिल, सूर्यकांत तिवारी सहित मेयर एजाज ढेबर के भाई याहया ढेबर शामिल है।

इधर, हाईकोर्ट के आदेश के बाद जग्गी को गोली मारने वाले दो दोषियों चिमन सिंह और विनोद सिंह राठौर ने 15 अप्रैल को रायपुर में विशेष न्यायाधीश पंकज कुमार सिन्हा की कोर्ट में सरेंडर किया था। हत्याकांड के अभी भी 24 दोषियों ने अब तक सरेंडर नहीं किया है। बतादें कि 21 साल पहले छत्तीसगढ़ में जोगी शासनकाल के दौरान 4 जून 2003 को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता रामावतार जग्‍गी की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई थी।

Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment