Delhi News : आईपीएल 2024 का 25 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस की धमाकेदार अंदाज

संक्षेप

मुंबई इंडियंस ने धमाकेदार अंदाज में किया जीत हासिल

आईपीएल 2024 का 25 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस की धमाकेदार अंदाज

विस्तृत खबरें

न्यूज रूटीन @ नई दिल्ली। आईपीएल 2024 का 25 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस ने धमाकेदार अंदाज में जीता है. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में आरसीबी ने 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 196 रन बने थे, जवाब में मुंबई ने 3 विकेट खोकर 15.3 ओवरों में यह टारगेट हासिल कर लिया. जसप्रीत बुमराह जिन्होंने 5 विकेट निकाले. उनके अलावा टीम के लिए ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने तूफानी पारियां खेलीं. किशन ने 34 बॉल पर 69 रन जड़े , जबकि सूर्या ने 19 बॉल पर 52 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली और इतिहास रच दिया.

सूर्यकुमार यादव अब मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. पहले नंबर पर ईशान किशन का नाम है, जिन्होंने 2021 में 16 बॉल पर अर्धशतक रन बनाया था . दूसरे नंबर पर 5 बैटर हैं, जिन्होंने 17 गेंदों का सामना करते हुए टीम के लिए अर्धशतक जड़ा. सूर्या 6 वें नंबर पर काबिज हो गए हैं. इस लिस्ट में कायरन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या जैसे स्टार भी शामिल हैं.

Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment