Bilaigarh News : नौकरी लगाने के नाम पर दिया झांसा लाखो रुपये की रकम लेकर बनाया ठगी का शिकार मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त में ,, पढ़िए पूरी खबर

संक्षेप

ठगी कर फरार आरोपी अब बिलाईगढ़ पुलिस के गिरफ्त में

नौकरी लगाने के नाम पर दिया झांसा लाखो रुपये की रकम लेकर बनाया ठगी का शिकार मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त में ,, पढ़िए पूरी खबर

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ बिलाईगढ़। विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 14.05.24 को प्रार्थी दीपक टंडन निवासी गोविंदवन  ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 24.11.22 से 21.12.22 के बीच आरोपी अस्जद खान उर्फ जावेद खान उम्र 28 वर्ष निवासी सरसीवा ने खाद्य विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद में नौकरी लगाने के नाम पर फोन पे पर तथा नगद राशि कुल 193000 रुपए लेकर ठगी किया है। प्रार्थी के लिखित आवेदन पेश करने पर आरोपी के विरुद्ध थाना  बिलाईगढ़ में अपराध क्र141/24 धारा 420 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।अपराध कायमी के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।आम जनता से ठगी कर फरार चल रहे आरोपियों को पुलिस अधीक्षक  पुष्कर शर्मा द्वारा अतिशीघ्र गिरफ्तार करने सभी थाना/ चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश्वर चंदेल तथा एसडीओपी विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में ,थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में आरोपी  अस्जद खान उर्फ जावेद खान पिता इस्माइल खान उम्र 28 वर्ष पता ग्राम सरसीवा थाना सरसीवा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ को आज दिनांक 4/9/24 को ग्राम सरसीवा से गिरफ्तार किया गया है। संपूर्ण विवेचना कार्यवाही में उप.निरी. प्रमोद यादव Asi अंजान सिंह कवर  प्र,आर, हीराधर नाग आर अनिल कपूर  की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment