न्यूज रूटीन @ रायपुर - आज दिनांक 05 जुलाई 2024 को दुर्गा माता उद्यान में देवेंद्र नगर सेक्टर ३ मोहल्ला विकास समिति रायपुर व ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में वृहद् वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें वार्ड पार्षद तिलक भाई पटेल देवेंद्र नगर सेक्टर ३ दुर्गा माता उद्यान अध्यक्ष श्रीमती वंदना राठौड मोहल्ला विकास समिति रायपुर अध्यक्ष अनिता भारत भाई परमार,सचिव अंकितदास मानिकपुरी , सहसचिव अनीता अग्रवाल ज़ोनल प्रेसिडेंट ग्रीन आर्मी देवेंद्र नगर ,संरक्षक सदस्य गोपाल ठाकरे,अरुण सिंह , सदस्य चंदू भाई माखीजा, सोनल राठौड़,विशाल ठक्कर,चंद्रिका राठौड़,जानकी साहू,सुनीता कुलदीप,कुणाल बिट्टू मोहिते ,भारती गोस्वामी, कुलेश्वर यादव, धीरज दीप,तनुज दीप व अक्षत दास सहित अन्य सदस्यों ने नीम कटहल सहजन जामुन अमरूद के शिशु पौधों का रोपण किया व संरक्षित रखने का संकल्प लिया। साथ ही अपने नगर के रिक्त स्थानों में और भी वृक्ष लगाने हेतु नागरिकों को जागरूक करेंगे। पार्षद महोदय ने भी वार्ड वासियो को एक पौधा माँ के नाम लगाने का वार्ड अनुरोध किया ।