Ambikapur news : 1 ही रात में पार्षद के घर समेत 14 घरों में चोरी, CCTV में दिखा 1 चोर

संक्षेप

भाजपा पार्षद समेत 14 घरों का टूटा ताला, टीवी-लैपटॉप, नगदी समेत कई किमती सामान पार

1 ही रात में पार्षद के घर समेत 14 घरों में चोरी, CCTV में दिखा 1 चोर

विस्तृत खबरें

न्यूज रूटीन @ अम्बिकापुर शहर में चोरी की वारदातों से हड़कंप, भाजपा पार्षद सहित 14 घरों के ताले टूटेअंबिकापुर। शहर में चोरी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात गांधीनगर थाना क्षेत्र में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए भाजपा पार्षद सुशांत घोष समेत 14 घरों के ताले तोड़ दिए। चोर घरों से टीवी, लैपटॉप, नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए।सुबह जब मोहल्ले के लोगों ने ताले टूटे देखे, तो इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासियों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।घटना स्थल से एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें संदिग्धों की गतिविधियां दिख रही हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करने में जुटी है। वहीं क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द पकड़ने की मांग को लेकर स्थानीय लोग पुलिस प्रशासन से नाराजगी जता रहे हैं। लगातार हो रही चोरियों से मोहल्ले में डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment