Janjgir champa News : कबीर स्तंभ परिसर से अतिक्रमण हटाया गया, समाज ने कहा - यह सम्मान और पहचान की लड़ाई थी

संक्षेप

कबीर स्तम्भ पर अवैध अतिक्रमण को लेकर सोमवार को प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

कबीर स्तंभ परिसर से अतिक्रमण हटाया गया, समाज ने कहा - यह सम्मान और पहचान की लड़ाई थी

विस्तृत खबरें

जांजगीर चाम्पा : अकलतरा नगर-पालिका क्षेत्र के मानिकपुरी पनिका समाज द्वारा संरक्षित कबीर स्तंभ के समीप लंबे समय से चल रहे अवैध अतिक्रमण को लेकर सोमवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। नगर पालिका और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण को हटाया। यह स्थान समाज के लिए न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि सांस्कृतिक पहचान का भी प्रतीक है। इस कार्रवाई को लेकर समाज में लंबे समय से संघर्ष जारी था। स्थानीय युवाओं और महिलाओं ने कई बार नगर पालिका से लेकर जनप्रतिनिधियों तक शिकायत की थी। बार-बार ज्ञापन सौंपे गए, धरना-प्रदर्शन हुए, और अंततः मंत्री स्तर तक यह मामला पहुँचाया गया। बावजूद इसके, कई महीनों तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी थी। प्रशासन की इस पहल को समाज के लोगों ने ‘सकारात्मक और जरूरी कदम’ बताया है। स्थानीय समाजसेवियों और महिलाओं ने प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि यह सिर्फ एक भूमि विवाद नहीं था, बल्कि हमारे आत्मसम्मान और संस्कृति की रक्षा का सवाल था। कबीर स्तंभ की पवित्रता बनी रहे, यह सुनिश्चित करना हम सबकी जिम्मेदारी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई समाज और प्रशासन के बीच संवाद और सहयोग का एक उदाहरण बन सकती है।
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment