न्यूज रुटीन @ भाटापारा- नगर साहू समाज भाटापारा का दीपावली मिलन प्रतिवर्षानुसार हर्षोल्लास से हुवा संपन्न। दीपावली मिलन पर नगर साहू समाज ने अपने स्वजातीय चिकित्सकों व मेडिकल क्षेत्र में सेवारत बंधुओ/भगनियो का किया सम्मान। दीपावली मिलन के इस कार्यक्रम में नगर साहू समाज के 7 वर्षो से अध्यक्ष व वर्तमान संरक्षक श्री इंद्र साव जी भाटापारा विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी हुए शामिल।
स्वजातीय चिकित्सकों का सम्मान किया गया जिसमें मुख्यरूप से डॉ. गोपाल प्रसाद साहू, डॉ. रोशनी साहू पिता श्री सुंदर लाल साहू, डॉ. के.के. साहू, डॉ. एल.सी. साव, डॉ मेघराज साहू, डॉ. किशन साहू (पशु चिकित्सक) व अन्य कई मेडिकल क्षेत्र में सेवारत सामाजिक बंधुओं व बहनों का किया गया सम्मान।
कार्यक्रम में सामाजिक पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में स्वजातीय जनों की भी उपस्थिति रहीं। कार्यक्रम का संचालन श्री जीत नारायण साव द्वारा किया गया। सफल कार्यक्रम के समापन की घोषणा व आभार श्री तिलक साहू ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनीराम साहू, भंवरसिंह साहू, सालिकराम साहू, संतराम साहू, तोरण साहू, जीत नारायण साव, तिलक साहू, अमित कन्हैय्या साहू, अमृत साहू, पिलाराम साहू, लिकेश साहू, श्रीमती कमला साहू, श्रीमती राजकुमारी साहू, श्रीमती सती साहू, योगेंद्र साहू, नारायण नभ साहू, कांति साहू व अन्य सामाजिक जनों की उपस्थिति रहीं।