Dhamtari News : धमतरी: पुरानी रंजिश में हथौड़ी से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार, घायल AIIMS रायपुर रेफर

संक्षेप

धमतरी में हथौड़ी से हमला, आरोपी जेल भेजा गया

Dhamtari News : धमतरी: पुरानी रंजिश में हथौड़ी से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार, घायल AIIMS रायपुर रेफर

विस्तृत खबरें

न्यूज रूटीन @ धमतरी। धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र अंतर्गत करेलीबड़ी चौकी पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर हथौड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित लोहे की हथौड़ी को जब्त किया गया। 

मिली पुलिस के अनुसार, 4 जुलाई की शाम करीब 5.15 बजे ग्राम हसदा नंबर-1 स्थित पोस्ट ऑफिस के सामने टीन शेड के नीचे चंद्रहास साहू अन्य ग्रामीणों के साथ बैठे थे। इसी दौरान गांव का देवलाल निषाद वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने लोहे की हथौड़ी से लगातार हमला कर दिया। 

घायल का अस्पताल मेें चल रहा इलाज 
हमले के दौरान चंद्रहास साहू ने बचाव का प्रयास किया, जिससे वार सिर पर लगने के बजाय दाहिने जबड़े और दाहिने हाथ की कोहनी पर लगा। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं और हाथ में फ्रैक्चर हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें एम्स रायपुर रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया

घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड थाना और करेलीबड़ी चैकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीन ऑफ क्राइम टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर रक्तरंजित कंक्रीट, नियंत्रण नमूना और खून से सना रूमाल सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त किए। विवेचना के दौरान आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित लोहे की हथौड़ी बरामद की गई। चिकित्सकीय रिपोर्ट में घायल की चोटों को गंभीर और फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। गवाहों के बयान के आधार पर आरोपी देवलाल निषाद 38 वर्ष निवासी ग्राम हसदा नंबर-1 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

धमतरी। मगरलोड थाना क्षेत्र की करेलीबड़ी चौकी से जुड़ी घटना में पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते हथौड़ी से गंभीर रूप से हमला करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने मौके से रक्तस्नात लोहे की हथौड़ी जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, 4 जुलाई की शाम करीब 5.15 बजे ग्राम हसदा नंबर-1 स्थित पोस्ट ऑफिस के सामने टीन शेड के नीचे चंद्रहास साहू अन्य ग्रामीणों के साथ बैठे थे। तभी गांव के ही देवलाल निषाद वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करते हुए धमकाने लगा। आरोप है कि देवलाल ने अचानक हथौड़ी से चंद्रहास पर हमला कर दिया।

हमले में चंद्रहास के दाहिने जबड़े व दाहिने हाथ की कोहनी पर गंभीर चोटें आईं; हाथ में फ्रैक्चर भी हुआ। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एम्स, रायपुर रेफर किया गया है और उनका उपचार जारी है। चिकित्सकीय रिपोर्ट में चोटों को गंभीर व फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है।

घटना की सूचना पर मगरलोड थाना व करेलीबड़ी चौकी की पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। सीन ऑफ क्राइम टीम ने रक्तरंजित कंक्रीट, खून से सना रूमाल व अन्य साक्ष्य जब्त कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी के बयान के आधार पर घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित लोहे की हथौड़ी बरामद की गई। गवाहों के बयानों व साक्ष्यों के आधार पर देवलाल निषाद (38, निवासी ग्राम हसदा नंबर-1) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।