Dhamtari news: EVM की सुरक्षा कर रहे आरक्षक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या…

संक्षेप

CG: निर्वाचन कार्यालय में तैनात जवान ने खुद को मारी गोली

Dhamtari news: EVM की सुरक्षा कर रहे आरक्षक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या…

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन@ धमतरी-  धमतरी में एक बड़ी घटना की खबर सामने  आ रही है। निकाय चुनाव के पूर्व चुनाव ड्यूटी में तैनात एक कांस्टेबल ने खुद को गोली मार ली है। आरक्षक का नाम सालिक राम पात्रे बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया, वही पुलिस अब घटना की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है जवान ने इंसास राइफल से खुद को गोली मारी है।  वो EVM स्टोर में तैनात था।

ईवीएम गोदाम में एक पुलिस आरक्षक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इससे रेंडमाइजेशन कार्य में जुटे अधिकारी-कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने घटना की जानकारी रुद्री थाना में दी।
रुद्री पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 जनवरी को निर्वाचन कार्यालय के गोदाम में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिस आरक्षक सालिक राम पात्रे ने खुद पर गोली चलाकर आत्महत्या कर लिया। आरक्षक ने सिर पर गोली मारी, जो सिर को छेदते हुए बाहर निकल गई। इस घटना से रेंडमाइजेशन में जुटे अधिकारी-कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।खबर पाकर पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे। घटना स्थल में देखा कि आरक्षक स्वयं पर गोली चलाने के बाद मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। मौके पर सीएमएचओ डॉक्टर कौशिक भी पहुंचे। उन्होंने प्रारंभिक जांच में पाया कि आरक्षक के सिर पर गोली लगी है, जो सिर को भेदकर बाहर निकल गई है, जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई है।
पुलिस ने बताया कि आरक्षक पुलिस लाइन में पदस्थ था, जो रेंडमाइजेशन कार्य में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात था। उनका परिवार नगरी ब्लॉक में रहता है। आरक्षक वर्ष 2010 में ड्यूटी ज्वाइन किया था। पुलिस आरक्षक ने स्वयं पर गोली चलाकर आत्महत्या क्यों की है, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।