Country world news : चुनाव प्रसार से पहले घायल होते होते बची सी एम बनर्जी हेलीकाप्टर में चढ़ने के दौरान हुआ ये हादसा

संक्षेप

दुर्गापुर में हेलिकॉप्टर में चढ़ने के दौरान लड़खड़ाते गिर जाने से पैर आई चोट

Country world news : चुनाव प्रसार से पहले घायल होते होते बची सी एम बनर्जी  हेलीकाप्टर में चढ़ने के दौरान हुआ ये हादसा

विस्तृत खबरें

न्यूज रूटीन @ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को  एक बार फिर चोट लग गई हैं. दुर्गापुर में हेलिकॉप्टर में चढ़ने के दौरान ममता बनर्जी को यह चोट लगी. वह हेलिकॉप्टर से दुर्गापुर से आसनसोल जा रही थीं. प्राप्त सूत्रों की जानकारी के अनसार बाद में वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें उठाया. हालांकि उन्हे ज्यादा चोट नहीं आई है और वो आसनसोल के लिए रवाना हो गईं.

प्राप्त मिली जानकारी के अनुसार बाद में वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें उठाया. हालांकि उन्हे ज्यादा चोट नहीं आई है और वो आसनसोल के लिए रवाना हो गईं.आपको  बता दें कि वह आसनसोल टीएमसी उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में एक रैली को संबोधित करने जा रही थीं. ममता बनर्जी जब हेलिकॉप्टर के अंदर जा रही थीं, उसी समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वह लड़खड़ा कर गिर गईं. उनके पैर में हल्की चोट आई है.

सीएम के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तुरंत उठाया. इस दुर्घटना में ममता को मामूली चोटें आई हैं. यही वजह रही कि उन्होंने आसनसोल तक का अपना सफर भी पूरा किया.

पिछले महीने घर पर गिर गई थीं ममता बनर्जी

वहीं, ये पहला मौका नहीं है, जब ममता बनर्जी चोटिल हुई हैं. पिछले महीने 14 मार्च को बंगाल सीएम अपने घर पर गिर गई थीं, जिसकी वजह से उन्हें गंभीर चोट आई थी. ममता के माथे पर चोट लगी थी, जिसकी वजह से खून बहने लगा. टीएमसी की तरफ से ममता की तस्वीरें भी शेयर की गई थीं, जिसमें उनके सिर से बह रहे खून को देखा जा सकता था. ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी और उनके परिवार के सदस्य उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें टांका लगाया.