Raipur News : आंखों में डाली मिर्च पावडर लूट को दिया अंजाम , कारोबारी से नकदी रकम लूट हुए फरार

संक्षेप

राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद आए दिन लूट पाट,चोरी

आंखों में डाली मिर्च पावडर लूट को दिया अंजाम , कारोबारी से नकदी रकम लूट हुए फरार

विस्तृत खबरें

न्यूज रूटीन @ रायपुर। राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन लूट पाट, चोरी चाकूबाजी थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर बदमाशों ने राखी थाना क्षेत्र में दंतेवाड़ा के कारोबारी से लूट की वारदात हुई है। बाइक सवार बदमाशों ने पहले रास्ता पूछा इसके बाद आंख में मिर्ची पाउडर डालकर कार और 25 हजार रुपये नकदी लूटकर फरार हो गए। राखी थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

राखी थाने में जय नारायण सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। प्रार्थी ने बताया कि वह कतियार रास वार्ड नंबर तीन दंतेवाडा में रहते हैं। रविवार की शाम छह बजे अपनी पत्नी के बड़े भाई की कार से धमतरी से रायपुर नेशनल हाइवे रोड से आ रहा था। रात लगभग नौ बजे निमोरा के पास पहुंचा था। इस बीच कार रोक कर किनारे खड़ा किया था। वह गाड़ी के अंदर ही बैठा था, तभी एक व्यक्ति गाड़ी के पास आकर पूछा कि यह रास्ता कहां जाता है। जय ने बताया कि रायपुर की ओर जाता है। इसके उसके द्वारा खिड़की से हाथ डालकर गाड़ी की चाबी निकालने का प्रयास किया।
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment