न्यूज रुटीन @ कोरबा शहर में जिला प्रशासन ने अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ जबरदस्त कार्रवाई की, जिसमें बुलडोजर चलाकर कई यार्ड ध्वस्त कर दिए गए। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन, एसपी सिद्धार्थ तिवारी और नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के निर्देशन में संयुक्त टीम ने राताखार, मुड़ापार रामनगर व झगरहा बस्ती में छापा मारा। इस अभियान से कारोबारियों में हड़कंप मच गया, शहरवासी अब राहत महसूस कर रहे हैं।
राताखार में मुकेश साहू का साम्राज्य ढहा राताखार में कबाड़ी मुकेश साहू ने 70 डिसमिल शासकीय जमीन पर दो बड़े यार्ड बनाए थे, जहां भारी कबाड़ भंडारित था। टीम ने बुलडोजर से यार्ड नेस्तनाबूद कर दिए। उसी जगह बाउंड्रीवाल वाले तीन मंजिला अवैध मकान की दीवारें जेसीबी से तोड़ीं; सामान हटाने एक दिन का समय, उसके बाद पूरा भवन गिराने की चेतावनी।
मुड़ापार रामनगर: तनवीर के दो एकड़ यार्ड जमींदोजमुड़ापार रामनगर में तनवीर ने प्रति एकड़ दो अवैध यार्ड चलाए, लंबे समय से कबाड़ का अड्डा। बुलडोजर से ध्वस्त कर भारी कबाड़ हटाने के आदेश जारी।
झगरहा बस्ती: सियाराम-मदनलाल के 50 डिसमिल यार्ड उजाड़ेझगरहा में सियाराम व मदनलाल के 50 डिसमिल पर बने दो यार्ड बुलडोजर से रफ्ता; शासकीय जमीन पर कब्जा समाप्त। प्रशासन की चेतावनी शहर में बिना अनुमति कबाड़ कारोबार व अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं; अभियान जारी रहेगा। डिप्टी कलेक्टर नीरज कौशिक ने कहा, पूर्व नोटिस के बाद कार्रवाई। कुल तीन एकड़ जमीन मुक्त, अवैध कारोबार पर लगाम।