Jashpur news : जशपुर में ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा: बहू ने रची साजिश, 4 आरोपी गिरफ्तार

संक्षेप

जशपुर: बुजुर्ग हत्याकांड में बहू समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur news : जशपुर में ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा: बहू ने रची साजिश, 4 आरोपी गिरफ्तार

विस्तृत खबरें

न्यूज रूटीन @ जशपुर। दुलदुला थाना क्षेत्र में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई  पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया । पारिवारिक विवाद के चलते मृतक की बहू ने यह साजिश रची थी।
घटना का पूरा घटनाक्रम तब उजागर हुआ जब 4 जुलाई को ग्राम बोड़ाजोर निवासी चुगरू प्रधान (70) अपने घर में मृत पाए गए। उनके हाथ-पैर बंधे थे और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस और डॉग स्क्वॉड ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
जाँच में पता चला कि मृतक और उनकी बहू सुगंती बेसरा के बीच लंबे समय से झगड़ा चल रहा था। आरोप है कि 3–4 जुलाई की रात सुगंती ने अपने कुछ परिचितों के साथ मिलकर योजना बनायी। आरोपियों ने मोटरसाइकिल से मृतक के घर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया, लकड़ी के फट्टे एवं मुक्कों से मारपीट की, फिर वृद्ध के हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंसा और उसे बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
पुलिस ने पतासाजी एवं पूछताछ के बाद चारों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल किया और उनकी निशानदेही पर एक लकड़ी का फट्टा, मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए। आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गये हैं।
डीआईजी व एसएसपी जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा, “जशपुर पुलिस अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। प्रत्येक गंभीर अपराध का खुलासा कर दोषियों को जेल भेजा जा रहा है।”