न्यूज रुटीन @ बिलाईगढ़। क्षेत्र के युवा पत्रकार संजय यादव आज अपने गांव सहित आस-पास के ग्रामीण इलाकों में समाज सेवा की मिसाल बन गए हैं। पेशे से पत्रकार होते हुए भी उन्होंने हमेशा जरूरतमंदों की मदद को प्राथमिकता दी है।बेल्हा गांव के निवासी संजय यादव न केवल अपने गांव बल्कि गोरबा, माहुलडीह, अलिकुद जैसे आसपास के गांवों में भी गरीब किसानों और मजदूर परिवारों के मददगार बन चुके हैं। राशन कार्ड बनवाने से लेकर जॉब कार्ड प्रक्रिया में सहायता और सरकारी योजनाओं की जानकारी दिलाने तक — वे हर समय लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं।ग्रामीणों का कहना है कि संजय यादव की निस्वार्थ सेवा भावना और सामाजिक प्रतिबद्धता ने उन्हें हर दिल का साथी बना दिया है। इसी भावना से प्रेरित होकर उन्होंने अब पंच के रूप में गांव की सेवा करने का भी संकल्प लिया है।गांववासियों ने उन्हें आशीर्वाद और समर्थन देते हुए विश्वास जताया है कि संजय यादव आगे भी समाज के प्रति अपनी सेवा भावना और समर्पण से सभी के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।