Sarangarh news : भटगांव पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

संक्षेप

ग्राम सलोनीकला ( सबेरिया डेरा) में 150 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त, भारी मात्रा में लहान और शराब बनाने के समान किया गया नष्ट

Sarangarh news : भटगांव पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ भटगांव -  जिला पुलिस सारंगढ़ बिलाईगढ़ के द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय, के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पांडेय के मार्गदर्शन में जिले में अवैध नशे के विरुद्ध लगातार कार्रवाई किया जा रहा है, इसी तारतम्य में आज दिनांक 28.08.25 को अन्य भाभी अधिकारी भिलाईगढ़ श्री विजय ठाकुर के पर्यवेक्षण में थाना भटगांव के द्वारा ग्राम सलोनीकला सबेरिया डेरा में तड़के सुबह अवैध महुआ शराब  की  शिकायत पर कार्यवाही के लिए दबीश दिया गया । इस दौरान डेरा में रहने वाले पुरुष लोग पुलिस को देखकर भाग गए, पुलिस द्वारा छापा मार कार्यवाही के दौरान घरों में शराब तो नहीं मिले परंतु डेरा के आसपास मैदान में तथा नदी के किनारे भारी मात्रा में शराब बनाने हेतु रखे गए लहान करीब 3 क्विंटल और शराब बनाने के लिए प्रयोग किए जाने वाले उपकरण को नष्ट किया गया तथा 150 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त किया गया ।