Sarangarh News : गोमर्डा अभ्यारण्य में भालू का हमला: शौच के लिए निकले ग्रामीण पर जानलेवा हमला, गंभीर घायल

संक्षेप

गोमर्डा में भालू का हमला, ग्रामीण घायल

गोमर्डा अभ्यारण्य में भालू का हमला: शौच के लिए निकले ग्रामीण पर जानलेवा हमला, गंभीर घायल

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ सारंगढ़। गोमर्डा अभ्यारण्य क्षेत्र के ग्राम रामटेक में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। शौच के लिए घर से निकले ग्रामीण पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
घायल की पहचान नारायण सिदार (40 वर्ष), निवासी ग्राम रामटेक के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कनकबीरा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ रेफर किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। विभाग ने घायल को 2,000 रुपये की तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की तथा आवश्यक एंटी-रेबीज एवं अन्य टीकाकरण की व्यवस्था कराई।
घटना के बाद रामटेक सहित आसपास के गांवों में भय का माहौल है। वन विभाग ने लोगों से जंगल और उससे लगे क्षेत्रों में अकेले जाने से बचने, विशेष सतर्कता बरतने तथा किसी भी वन्यजीव के दिखाई देने पर तत्काल विभाग को सूचना देने की अपील की है।
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment