Balod News : बालोद: खनिज विभाग का औचक निरीक्षण — रेत के अवैध परिवहन पर 3 वाहन जप्त

संक्षेप

बालोद में खनिज जांच-दल सक्रिय, अवैध रेत परिवहन पर 3 हाईवा जप्त

बालोद: खनिज विभाग का औचक निरीक्षण — रेत के अवैध परिवहन पर 3 वाहन जप्त

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ बालोद, 19 जून 2026 कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। जिसके अंतर्गत खनिज विभाग के द्वारा 19 जून 2026 को बालोद एवं गुरूर विकासखण्ड का औचक निरीक्षण किया गया। जिला खनि अधिकारी ने बताया कि खनिज विभाग द्वारा निरीक्षण के दौरान रेत के अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 03 हाइवा को जप्त कर थाना/आरक्षी केन्द्र बालोद एवं सनौद के अभिरक्षा में रखा गया है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी खनिज जांच दल द्वारा खनिज के अवैध परिवहन, उत्खनन व भण्डारणकर्ताओं के विरूध्द निरंतर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment